गोह व रफीगंज में हुआ उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत

गोह/रफीगंज(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का गोह और रफीगंज में भव्य स्वागत हुआ।

गोह में प्रवेश करते ही जदयू कार्यकर्ताओं ने दूल्हा बिगहा में माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद गोह स्थित जदयू के प्रखंड कार्यलय पर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होने गौतम बुद्ध नगर भवन में सभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष अरुण पटेल ने की। नगर भवन में पूर्व विधायक व जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय कुमार ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि कई दिनों से वें बिहार यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान हम सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। संगठन की मजबूती पर बल दिया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम पार्टी को नम्बर वन पर लाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, वरीय नेता सीताराम दुखारी, वृजमोहन वर्मा, अनिल शर्मा, सुनील ठाकुर, विजय सिंह कुशवाहा, बिरेन्द्र चैबे, मुमताज आलम, नन्हकू पांडेय, अजय चन्द्रवंशी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल, अमित चन्द्रवंशी, राकेश रौशन सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रफीगंज में जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आगमन पर तिनेरी मोड़ के पास बुधवार को पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओ ने बाजे गाजे के साथमाला पहनाकर और गुलदस्ता देकर गर्मजोशी के साथ जमकर स्वागत किया। रफीगंज में उन्होने पुत्र शोक से पीड़ित रमेश मेहता से मिलकर सांत्वना दिया । बाद में बहादुरपुर, बौर, फदरपूरा गांव का दौरा किए।

मौके पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, बुनकर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ख्वाजा अतीक राजा, उदय कुमार सिंह, रितेश कुमार, प्रदेश महासचिव कौशल चंद्रवंशी, विधानसभा प्रभारी ऋषिकेश कुमार, उपाध्यक्ष कार्तिक शर्मा, फिरोज आलम, प्रवीण चंद्रवंशी, राजीव सिंह, अनिल मेहता, सेवा दल प्रखंड अध्यक्ष रोहित गुप्ता, डा. सुधीर कुमार गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष अजीत गुप्ता, जदयू नेता संजय अम्बेदकर,दिल्लू सिंह, विक्की कछवाहा,संजीव पासवान, गुड्डू यादव, प्रेमचंद वर्मा, अंशु राज के साथ सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।