दाउदनगर में नहर किनारे झाड़ी में मिला अज्ञात महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर थाना क्षेत्र में केरा नहर रोड में एक ईट भट्ठा के पास झाड़ी से शनिवार की सुबह पुलिस ने 40वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया है।

मृतका की अभी शिनाख्त नही हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक झाड़ी में महिला का शव देखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दाउदनगर थाना की पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर गिरींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है।