खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मची सनसनी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में रामनगर से गुरूवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण जब सुबह में टहलने के लिए खेतों की ओर निकले तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव खेत में पड़ा हुआ था। शव मिलते ही सनसनी मच गई। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने शव को पहचानने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव काफी सड़ा हुआ है। इस कारण पहचान में परेशानी हो रही है।

लोग अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को खेतों में फेंकने की चर्चा कर रहे है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। पुलिस शव की पहचान सुनिश्चित कराने और मामले की छानबीन में जुटी है।