केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का एक दिवसीय औरंगाबाद दौरा 5 सितम्बर को, जदयू ने पुरजोर स्वागत का किया प्रबंध

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। केंद्रीय इस्पात मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद(आरसीपी) सिंह रविवार 5 सितम्बर को औरंगाबाद जिले के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। जदयू ने केंद्रीय मंत्री के शानदार स्वागत का प्रबंध किया है।

शहर में उनके स्वागत में जदयू नेताओं ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स और कटआउट लगाए है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग से मदनपुर से औरंगाबाद जिले में प्रवेश करेंगे, जहां जिले की प्रवेश सीमा मिठईयां मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ता रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जनता से मिलते उमंगा, देव, औरंगाबाद एवं दाउदनगर होते वापस पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री देव सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।

इसके बाद निर्धारित सभी रूटों से होते आम जनता, पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं से मिलकर हाल चाल जानते हुए केंद्रीय मंत्री वापस पटना चले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की सफलता को लेकर रफीगंज के पूर्व विधायक अषोक कुमार सिंह और जदयू के पूर्व देव प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र में आवष्यक प्रबंध किए है। वही जिला मुख्यालय में भी जिलाध्यक्ष विष्वनाथ सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री के पुरजोर स्वागत का प्रबंध किया गया है। जदयू नेताओं ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष और सभी बूथ अध्यक्ष से केंद्रीय मंत्री के स्वागत में जुटने के लिए संपर्क किया है।