केंद्रीय मंत्री RCP Singh ने देव में सूर्यदेव से की बिहार की समृद्धि व अमन चैन की कामना, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता के श्राद्ध में लिया भाग, परिजनों को दी सांत्वना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद दौरे पर रविवार को आये केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां आने पर केन्द्रीय मंत्री जदयू के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के पिता के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

वही रास्तें में देव मोड़ सहित कई जगहों पर केन्द्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने देव सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना भी की। पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने बिहार की समृद्धि व अमन चैन के लिए भगवान से कामना की।

इस मौके केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है आर इसके लिए योजना बनायी है। जदयू कार्यकर्ताओं को बस यह ध्यान देना होगा कि इन योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक कैसे पुहंचे। लाभुको को सरकार के कार्यो के बारे में सही जानकारी देना है।

श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए पूरे बिहार के लोग परिवार के समान हैं और वे बिहारवासियों की हर दिन चिंता करते हैं।

उनके साथ यात्रा में जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, जदयू के वरीय नेता कन्हैया सिंह, अरुणा देवी, अंजनी कुमार, अमर कुमार सिंह, डॉ. विपिन यादव, चंदन कुमार सिंह, प्रवीण चन्दवंशी, श्याम पटेल, अभय कुशवाहा, संतोष महतो, विशन कुमार बिट्टू, डॉ. ललिता सहित सैकड़ों जदयू नेता साथ थे।