केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का रफीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यू 18 ब्यूरो)। रफीगंज में शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी अद्वितीय पराक्रमी बाबु वीर कुंवर सिंह के सम्मान में आगामी 23 अप्रैल को आरा के जगदीशपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 75 हजार तिरंगा ध्वज के साथ विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में केन्द्रीय मंत्री गोह आये थे। गोह से औरंगाबाद कार्यक्रम में जाने के दौरान रफीगंज में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में महाराजगंज में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम एवं औरंगबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबल सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष सह गोरडीहा मुखिया विजय सिंह, एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभ्म सिंह, राहुल,किसु गुप्ता, हार्दिक सिंह राजपूत, विक्की कश्यप, भाजपा के युवा नेता सूरज कुमार, समीर सिन्हा, भाजपा नेता सह दुगुल मुखिया नरेन्द्र मिश्रा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा, भाजपा के कोषाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, कुंदन सिंह, संजीव सिंह, शिवजी कुमार, नरेंद्र सिंह, गौरक्षा दल के जिला प्रमुख संजय गुप्ता उर्फ योगी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।