औरंगाबाद में बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय : देश के सभी भ्रष्टाचारी मिलकर कर पीएम मोदी को रोकने की असफल साजिश

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के अध्यक्षता में मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यनाद राय शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजद, कांग्रेस, जदयू, वीआईपी, भाकपा माले सहित विभिन्न दल के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं सैंकड़ो कि संख्या में कार्यकर्ता लोग शामिल हुए।सभी लोगों को केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय एवं सांसद सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद दिलीप सिंह ने सभी लोगों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि नित्यानंद राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए सभी वर्ग के लोगों का विकास हुआ है। नरेन्द्र मोदी अतिपिछड़ा के बेटा है। देश के सभी भ्रष्टाचारी दल मिल कर देश के गरीबो की तरक्की और उनकी हित की बात करने वाले नरेंद्र मोदी जी को रोकने की असफल चेष्टा कर रहे। वर्तमान सरकार गरीबो के उत्थान के लिये मुद्रा लोन की व्यवस्था किया कोरोना काल में देश के गरीबों की भोजन की चिंता करते हुए आज तक मुफ्त अनाज की व्यवस्था किया, सड़क, बिजली, पानी, आवास, शौचालय जैसे मूलभूत सुविधा को गरीब के झोपड़ी तक पहुंचाने में सफल रहा। यही कारण है कि देश के विपक्षी पार्टियों में बेचैनी बढ़ गयी ।

औरंगाबाद भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के अध्यक्षता में मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विपक्षी दल पहले एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे आज स्वार्थवश गलबहियां लगा रहे । राजद हो या कांग्रेस सभी के प्रमुख नेता या तो बेल पर है या जेल में है । बिहार की सत्तारूढ़ दल जदयू 1700 करोड़ का पुल बह गया और अब तक सरकार एक भी FIR भी नही कर सकी। सरकार के शिक्षा मंत्री का कारनामा नित्य जगजाहिर है । विधि मंत्री और कृषि मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में त्याग पत्र देना पड़ा। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सरकार प्रत्येक दिन देश का गौरव बढ़ाते है। धारा 370, 35A को एक झटके में समाप्त कर एक देश एक विधान एक निशान को स्थापित किया पूरी दुनिया मे देश का सम्मान बढ़ाया, राम मंदिर का निर्माण हो या वाराणसी के काशी कॉरिडोर, मां विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर, केदार नाथ का जीर्णोद्धार कर सहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान किया है।

भाजपा में शामिल होने वालों को सांसद ने दी बधाई

सांसद सुशील कुमार सिंह ने सभी लोगो को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया एवं कहा कि आप सभी को शामिल होने पर पार्टी मजबूत होगा। आज के इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के नेता पूर्व प्रदेश मंत्री यू.पी.शर्मा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, भाजपा महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, जुलेखा खातुन, विशाल वैभव टैगोर, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ संयोजक बिनोद चन्द्रवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, गोपाल शरण सिंह सहित सभी लोग उपस्थित थे।

ये हुए भाजपा में शामिल

मिलन समारोह में जदयू अतिपछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद शर्मा, सुनैंन शर्मा, जवाहर शर्मा, उदय शर्मा, राजकुमार शर्मा, धीरेन्द्र यादव, लोहड़ी यादव, संतोष यादव, सौरभ कुमार, अमन राज, डोमन शर्मा, श्यामनंदन विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र मिस्त्री, डॉ. अरविंद कुमार केशरी, अनामिका कुमारी, अनु देवी , गायत्री देवी, सजंय कुमार, मास्टर आरिफ, मो. अजीमुद्दीन अंसारी, मो. मुमताज अंसारी, एनामुल हक अंसारी, वाकिफ रजा अंसारी, दानिश अंसारी, जव्वार अंसारी, अनवर बरकात अंसारी, मास्टर मुफिज, वार्ड सदस्य दिपक भुईयां, संजय भुईयां, परन भुईयां, युगेश भुईयां, माले कार्यकर्ता रवि ठाकुर, दिलीप जायसवाल, गोलू ठाकुर, शेख एजाज, नौशाद असलम, कांग्रेस कार्यकर्ता लोकनाथ प्रसाद, जदयू अशोक प्रसाद, सिकन्दर चौधरी सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।