मधुबनी में लावारिश लाश की हुई पहचान, अपहरण के बाद हुई थी हत्या, समस्तीपुर का रहने वाला था युवक

खुटौना (मधुबनी) (गोपाल कुमार)। विगत 31 दिसंबर को थाना क्षेत्र के छारापट्टी कोशी नहर पुल के पास झाड़ी से लावारिश लाश पुलिस ने बरामद की थी। जिसकी पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल के अथक प्रयास से यह सफलता मिली है। पुलिस ने मीडिया व अन्य तंत्रो का सहारा लेते हुए लाश की पहचान कराई गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय मृतक शमशेर आलम उर्फ हैप्पी के रूप में की गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक का घर समस्तीपुर जिला अन्तर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी गांव में है।

मृतक की मां सहाना प्रवीण बीते 30 दिसंबर को उक्त थाना में एक आवेदन देकर अपने मृतक पुत्र की अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया था। जिसमे उसी गांव के प्रभात चौधरी और संजय चौधरी को नामजद किया गया है। चकमेहसी पुलिस ने कांड संख्या 253/20 के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू किया था। बता दें कि मधुबनी मे पोस्टमार्टम के 72 घण्टे के बाद जब लाश को जलाने के लिए शमशान घाट ले जा रहे थे तो उसी समय मृतक के परिजन तथा कल्याणपुर थाना व चकमेहसी पुलिस लाश के पास आ धमके।

खुटौना पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए लाश की सौंपे जाने की जानकारी दी है। इधर मृतक कि मां सहाना परवीन का स्पष्ट कहना है कि कुछ शराब माफिया मिलकर उनके लड़के की गोली मारकर हत्या कर दिया है। उनके अनुसार उक्त नामजद के अलावा इस घटना में कई और शामिल है जो घटना के बाद फरार है। चकमेहसी पुलिस राहुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।