पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण : सांसद

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय भवन में प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को आहूत की गई।

बैठक में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य पहुंचे तो संबंधित पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से काफी नाराज हुए और सदन से वाक आउट कर दिया। पंचायती राज पदाधिकारी गौरी शंकर के काफी अनुनय विनय पर कुछ मुखियों एवं पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर के बाद पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि बैठक के लिए एक तिहाई बहुत चाहिए। उपस्थिति से बहुमत कोरम को पूरा होता है। अतः बैठक की जा सकती है। बैठक में विद्यालय के जर्जर भवन, शिक्षको की अनुपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका सहायिका की मनमानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस का अभाव, नल जल योजना से प्रत्येक घर में लगाये गए नल से पानी न आना, पीएचइडी विभाग द्वारा लगाया गया नल जल में अधिकांश की खराब स्थिति, बिजली विभाग द्वारा जर्जर तार पर बिजली की सप्लाई से दुर्घटना की आशंका, आवास सहायक द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना में मनमानी, डीलरों द्वारा अनाज वितरण में मनमानी, भूमि की रसीद एवं दाखिल खारिज में कर्मचारी द्वारा नाजायज राशि की डिमांड करना, न देने पर बेवजह परेशान करना सहित विभिन्न मुद्दे सदन में छाए रहे। सदन की बैठक के बीच औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह बैठक में पहुंचे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत फूल माला से किया। सांसद के सामने गोरडीहा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों की अनुपस्थिति की जानकारी दिया। वहीं पोगर के पंचायत समिति सदस्य उदय यादव ने पोगर एवं शारदा बिगहा के बीच पुल निर्माण की बात कही तथा सभी प्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपने पंचायत के विकास के बारे में, तथा समस्या पर भी बात किया। सांसद ने सभि प्रतिनिधियों को बधाई दिया। बीडीओ, सीडीपीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पीएचईडी विभाग पदाधिकारी, विद्युत विभाग पदाधिकारी, आरडब्लूडी पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित सम्बंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति से काफी नाराज हुए।

कहा कि ब्लॉक का यह महत्वपूर्ण बैठक है। इसी बैठक से गांवों के विकास की दिशा तय होती है। पदाधिकारियों की अनुपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने प्रोसिडिंग में लिखवाया कि बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारी कर्मचारी पर स्पस्टीकरण मांगा जाय तथा कार्रवाई की जाय। यही नहीं उन्होंने कहा कि यह बात सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे। रफीगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा किया तथा एम्बुलेंस की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। जो भी निर्धन, भूमिहीन हैं, वैसे परिवार को पदाधिकारी स्वयं सर्वे कर आवास प्लस योजना से उनका घर बनवाएं। रफीगंज में सड़क जाम की समस्या पर कहा कि बाईपास के संबंध में पथ निर्माण विभाग को लिखा गया है। सर्वे भी हो चुका है। रफीगंज से बाहर बाहर रफीगंज-गया पथ के मई गुमटी के समीप सड़क बनाने के लिए योजना लेने की बात कही। वही रफीगंज में कई गांव मे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण किया जाने की जानकारी दिया। कोरोना संकट में डीलरों के माध्यम से मार्च 2022 तक अन्न कल्याण योजना के तहत उपलब्ध है। कोई शिकायत मिलती है तो प्रखंड एवं जिला में शिकायत करें। इस मौके पर उप प्रमुख रजंती देवी, कल्याण पदाधिकारी आनंद प्रकाश, सहकारिता पदाधिकारी किशोर कुमार, अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शशि कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर गोपाल कुमार, दीपक भारती, मुखिया संजय कुमार, विजय कुमार सिंह, नरेंद्र मिश्रा, कंचन कुमारी, धर्म शिला देवी, कलावती देवी गुड़िया देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।