चला मास्क जांच अभियान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले में कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के मद्देनजर सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया।

इस क्रम में औरंगाबाद नगर परिषद द्वारा 17 लोगों से बगैर मास्क लगाए पकड़े जाने के कारण कुल 850 का अर्थदंड वसूल किया गया।

इसी प्रकार औरंगाबाद जिले के सभी नगर क्षेत्रों के अंतर्गत कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी थानों द्वारा मास्क जांच अभियान में बगैर मास्क लगाए व्यक्तियों से प्रति व्यक्ति 50 रुपए का मास्क फाइन वसूल किया गया।