‘आठ साल बेमिसाल‘ कार्यक्रम के तहत सांसद ने किया कुटुम्बा विस क्षेत्र का भ्रमण, सुनी जन समस्याएं

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे ‘आठ साल बेमिसाल‘ कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान सांसद ने संडा बिगहा, संडा गौलक्ष्मी, महावीरगंज, भलुआड़ी खुर्द, इरियप, जौड़ा, करमडीह, मंझोली, सिंघना, डुमरी एवं बालूगंज मे भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मुलाकात की। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल की उपलब्धियों में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, हर घर नल का जल, आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना, सड़क, जल परिवहन, रेल मार्ग विकास एवं अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं है। इतने कम समय में इतना बड़ा बदलाव इतना आसान नही था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिश्रम की पराकाष्ठा के फलस्वरुप यह संभव हो पाया है।

इस बदलाव की कहानी प्रगति की निशानी प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों का ही परिणाम है। यात्रा के दौरान सांसद ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, जिला परिषद के उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा के जिला मंत्री अखिलेश मेहता, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, मनीष गुप्ता, भाजपा नेता अरविंद पासवान, विशु सिंह, कपिल सिंह, ब्रजेश सिह, मनोज परमार, अमरेन्द्र सिंह, जीतू तिवारी, वार्ड सदस्य प्रभात सिंह, पूर्व मुखिया बनारसी पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हुमायु अंसारी, राहुल कुमार, अमरेन्द्र दुबे, मुखिया प्रतिनिधि आकाश सिंह एवं मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।