प्रवास कार्यक्रम के तहत यूपी के विधायक ने ओबरा में किया भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के विधायक गुरू प्रसाद मौर्य शुक्रवार को ओबरा पहुंचे।

यहां पहुंचने पर श्री मौर्य का पार्टी के ओबरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। विधायक श्री मौर्य ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाई जा रही केंद्रीय सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमलोगों को एक विधानसभा क्षेत्र में दो दिन प्रवास करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश ने हमे कार्यकर्ताओं एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलने का अवसर प्रदान किया।

कहा कि मैं प्रयागराज का विधायक हूं। हमें बिहार के विधानसभा क्षेत्रों में आकर यहां के कार्यकर्ताओं से मिलने से बेहद खुशी मिली। मुझे पता नहीं चला कि मैं प्रयागराज का ही विधायक हूं। मुझे कार्यकर्ताओं के बीच ऐसा लगा कि मैं उनके क्षेत्र का विधायक हूं। हमें कार्यकर्ताओं से भी काफी कुछ सीखने का अवसर मिला। यह अवसर जीवनभर के लिए यादगार रहेगा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष टैगोर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, संजय मालाकार, शिवनारायण प्रसाद स्वर्णकार, विनोद नाग, अशोक शर्मा, युगल किशोर पांडेय, वीरेंद्र कुशवाहा, मदन प्रसाद गुप्ता, बिंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रधानाध्यापक कमलेश प्रसाद विकल, रंजीत कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार मेहता एवं सुबोध चंद्रवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।