टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलटने से दो युवक घायल

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज ब्यूरो)। रफीगंज-शिवगंज पथ पर उचैली-पलकिया के पास टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में दोनो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। घायल की पहचान पिपराही निवासी 55 वर्षीय राम कुमार यादव एवं 25 वर्षीय धीरेंद्र यादव के रूप में की गई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामकुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल धीरेंद्र यादव ने बताया कि अपने पिता के साथ औरंगाबाद कोर्ट से लौट रहे थे। शिवगंज में ऑटो पकड़ रफीगंज की ओर जा रहे थे। पलकिया के पास अनियंत्रित होने के कारण टेम्पो पलट गया। पांच लोग घायल हो गए हैं। वाहन चालक बलवंत बिगहा का निवासी है। वाहन काफी तेज गति से चल रहा था और टेम्पो में करीब 15 लोग सवार थे।