दो वर्ष पूर्व नासरीगंज से चोरी ट्रैक्टर गोह के भलुहार से बरामद

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र से दो वर्ष पूर्व चोरी ट्रैक्टर को उपहारा पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरामद किया है।

वाहन को थानाध्यक्ष रामराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित ने भलुआर गांव में विकास कुमार के दरवाजे पर छापेमारी कर बरामद किया।

कहा कि छानबीन के दौरान पता चला कि दो वर्ष पूर्व नासरीगंज थाना क्षेत्र के मंगराइन गांव निवासी सोनू सिंह के दरवाजे से जून 2019 को उनकी ट्रैक्टर चोरी गई थी। इसका नासरीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में थानाध्यक्ष रामराज सिंह के ब्यान पर कांड संख्या 47/21दर्ज किया गया है। इसमे विकास कुमार को आरोपित बनाया गया है। वही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।