रफीगंज में वज्रपात से जेठानी-देवरानी की मौत  

रफीगंज(औरंगाबाद) (लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत के भदुकी खुर्द के बधार में रविवार को दोपहर जानवर चराने के दौरान दो महिलाओं की की वज्रपात से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दोनो महिलाएं रिश्ते में जेठानी-देवरानी थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनो को घायल समझ कर इलाज के लिए रफीगंज के एक निजी अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाओं की मौत से भदुकी खुर्द गांव में मातम छा गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कासमा थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है।

मृत महिलाओं की पहचान भदुकी खुर्द गांव के विनय यादव की 36 वर्षीया  पत्नी कलावती देवी एवं विनोद यादव की 38 वर्षीया पत्नी  शिला  देवी के रूप में की गयी है। कलावती देवी के तीन लड़के है जबकि शीला को दो लड़का एवं एक लड़की है। दोनों के पति बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं।दोनो मृत महिलाएं आपस में गोतनी थी।