अगलगी में दो हजार बोझा धान राख

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर खलिहान में आग लगने से धान के दो हजार से ज्यादा बोझे जल कर नष्ट हो गये।

https://liveindianews18.in/beneficiaries-accuse-jvp-dealer-of-disturbances-in-distribution-of-food-grains/

रुनियां निवासी किसान शिवकुमार पासवान के खलिहान में अचानक सुबह 10 बजे के करीब आग लग गयी। अगलगी में सात सौ बोझा धान जलने से किसान को दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वही अगलगी की दूसरी घटना उमगा में हुई।

उमगा निवासी किसान गुड्डु सिंह ने बताया कि धान के पंद्रह सौ बोझे रखे हुए थे। किसने आग लगाई नहीं जानते हैं। खलिहान में आग लगी जिससे तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। आग लगने की घटना की जानकारी थाना पुलिस और सीओ को दे दी गयी है।