जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, कई घायल, दस नामजद, एक गिरफ्तार

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना क्षेत्र के महुआईन गांव में शनिवार को भुमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोेग घायल हुए है, जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में कराया गया है। घायलों की हालत खतरें से बाहर बताई जाती है।

http://मुख्य सचिव के निर्देश पर वरीय अधिकारियों ने की औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में योजनाओं की जांच

मामलें को लेकर स्थानीय थाना में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के सुमंत कुमार सिंह दर्ज कराई प्राथमिकी में केवल राणा रंजीत सिंह को अभियुक्त बनाया है। आरोप है कि उसने तलवार के वार से बबन सिंह के बाएं हाथ की अंगुली काट दी है। बचाने के दौरान सुमंत सिंह पर भी हमला किया गया और वह भी घायल हुए है। वही राणा रंजीत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई दूसरी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सुमंत सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा जमा रखा है। जमीन छोड़ने को कहने पर हमला किया गया।

घायल का इलाज करते चिकित्सक

दूसरी प्राथमिकी में उपेन्द्र सिंह, बबन सिंह, सुमंत सिंह समेत नौ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि दोनो पक्षो से दस लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें एक अभियुक्त राणा रंजीत सिंह परमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।