अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज थाना क्षेत्र में को अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये।

बताया जाता है कि अदलपुर गांव के विनय दास रफीगंज से मजदूरी कर घर जा रहे थे। इसी बीच कियाखाप के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गए। अदलपुर गांव के समाजसेवी सह डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया जहां चिकित्सकों के देखरेख में इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी घटना में अब्दुलपुर के आशु कुमार के साथ हुई। अब्दुलपुर से बाइक से रफीगंज शहर में आ रहा था। जो नियन्त्रण खोने के कारण अब्दुलपुर पुल के पास गिर जाने से घायल हो गया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विनय दास का ईलाज किया जा रहा है। वहीं आशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।