हाईवा के चपेट में आने से दो घायल

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर के राजा नगर में शिव मंदिर के पास हाईवा के चपेट में आने से लूना सवार दो लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। गया। घायल के पहचान शहर के मो. नाजिर(22वर्ष) एवं मुन्ना(10वर्ष) राजा नगर का निवासी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर घायलों के इलाज के लिए मुआवजा की मांग की। आक्रोशितों को समझा कर पुलिस ने जाम हटवाया। समाजसेवी साकिब खान ने बताया कि नो एंट्री लगने के बावजूद भी आवागमन जारी रहता है, हमेशा दुर्घटना होता रहता है। घायल तिवारी बिगहा से अपने घर राजा नगर आ रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से दोनों घायल हो गये।