भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र के पिरवा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गई।

घायलों का मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। घायलों में पिरवा निवासी कृष्णा चौधरी की पत्नी दुलारी देवी व पुत्री प्रभा कुमारी तथा 61 वर्षीया मां बंध्या देवी शामिल है।

घायल दुलारी देवी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किया गया है। कुछ दिन पूर्व सरपंच द्वारा जमीनी मामले को सुलझा दिया गया था। दोनों पक्ष मानने के लिए तैयार हो गए थे। इस बीच जितेंद्र चौधरी द्वारा हमारे जमीन पर अवैध तरीके कब्जा कर मकान का निर्माण करने लगा। इसका विरोध करने पर जितेंद्र चैधरी व बिलेंद्र चैधरी सहित अन्य लोगों ने मारपीट की, जिसमें हम तीनों घायल हो गए।