नशें में हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज़ 18)। फेसर पुलिस ने बीती रात शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि अक्षय भुइया एवं रामजी पाल शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। दोनो चैरिया गांव के निवासी है। दोनों का मेडिकल जांच कराया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनो को उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया।