करसांव में भाजपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के ओबरा मंडल का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का करसाव में संपन्न हुआ।

https://liveindianews18.in/women-died-in-road-accident-three-injured/

कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की लोक हितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का टास्क दिया गया। साथ ही ओबरा मंडल संगठन कमिटी का विस्तार करते हुए अशोक शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल ने की।

प्रशिक्षण देने का कार्य जिला मंत्री धर्मेंद्र शर्मा एवं अश्विनी तिवारी ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद सोनी ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राहुल कुमार पांडेय, जिला के पूर्व पदाधिकारी विजय प्रसाद निराला, विकास शर्मा, नीरज कुमार, राकेश कुमार, व्यवसाय प्रकोष्ठ के बिंदेश्वर प्रसाद, करसांव पंचायत के मुखिया लव कुश शर्मा, मंडल युवा मोर्चा के उज्जवल सिंह, भरूब पंचायत प्रमुख जितेंद्र शर्मा तथा पंचायत के अन्य पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया।