मिट्टी का ढेर ढह कर गिरने से दो बच्चों की दब कर मौत

मधुबनी (गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के गोईत परसाही मुसहरी गांव में सोमवार को दो बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिट्टी का ऊंचा ढेर ढह गया और उसके नीचे दब जाने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातमी माहौल बना हुआ है।

दोनों बच्चे उब कर मर गए। मृत दोनों बच्चो में से 7 वर्षीय अशोक सदाय तथा 6 वर्षीय अमित सदाय सगे भाई थे। मृत बच्चों के पिता बबलू सदाय अपने दोनो बेटो की मौत के बाद बदहवासी की हालत में है। वह समझ नही पा रहा है। कि ऐसा कैसे हो गया बच्चो की मां संजू देवी की गोद खाली हो गई। उसका अब कोई बच्चा नहीं है। रोते बिलखते वह बेहोश हो जाती है। टोले की महिलाए उसे संभालने का प्रयास करती है।

खबर पाकर घटना स्थल पर पहुंची खुटौना पुलिस ने मृत बच्चे को वाहन में रखकर पोस्टमार्टम हेतु मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। इलाके के समाजसेवी संकर गोप ने इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए इसके लिए मुसहरी टोला के नजदीक बेतरतीब ढंग से मिट्टी जमा करने को भी हादसे का कारण बताया है। उन्होंने ने कहा है कि पश्चिमी कोसी नहर की गार्ड सफाई की मिट्टी को आबादी से दूर संग्रहित किया जाना चाहिए था। हस्ते – खेलते दो मासूमों की मौत से सम्पूर्ण परसाही पश्चिमी पंचायत में मातम छाया हुआ है।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)