सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल, रेफर

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के महाराजगंज के पास दो बाईको में हुई आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा दोनो घायलों को इलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान सिहुली गांव निवासी शिक्षक नाजिम नाज एवं दूसरे बाइक सवार की पहचान अब्दुलपुर निवासी पिंटू कुमार के रूप में की गयी है।

बताया जाता है कि शिक्षक नाजिम रफीगंज से बाजार कर अपने गांव लौट रहे थे। ब्लॉक रोड की ओर से अब्दुलपुर का पिंटू लौट रहा था। इसी बीच महाराजगंज में आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए।