35 वर्षीया महिला के साथ रेप का प्रयास, शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटते ही भागा आरोपी, पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी       

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। एक मनचले द्वारा 35 वर्षीया महिला के साथ रेप के प्रयास का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला रफीगंज के एक गांव का है।

बताया जाता है कि महिला अपने घर से बाजार करने रफीगंज बाजार आई थी। वापसी में रास्ते में नहर के पास सुनसान देखकर मनचले ने महिला को आगोश में दबोंच लिया। महिला को दबोचकर वह नहर की सूखी तलहटी में ले जाकर रेप का प्रयास करने लगा, जिसका महिला ने शोर मचाते हुए भारी विरोध किया।

शोर को सुनकर पास से गुजर रहे राहगीर नहर की तलहट्टी की ओर दौड़ पड़े। राहगीरों को दौड़कर अपनी ओर आते देख मनचला महिला को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।   पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रफीगंज थानाध्यक्ष रामएकबाल यादव ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।