73 वें गणतंत्र दिवस पर कोर्ट से लेकर ग्राम कचहरी तक शान से लहराया तिरंगा

औरंगाबाद/मदनपुर/गोह/रफीगंज(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले में 73वें गणतंत्र दिवस पर आन बान और शान से तिरंगा लहराया। शहर के गांधी मैदान में मुख्य समारोह के आयोजन के साथ ही अदालत परिसर से लेकर, जिले के सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक दलों के कार्यालय से लेकर प्रखंडों और पंचायतों तथा गांवोें तक समारोहपूर्वक ध्वजारोहन किया गया।

इस क्रम में औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज मनोज कुमार तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। वही जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने विधिक संघ में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिक संघ के महासचिव नागेन्द्र सिंह सहित सभी अधिवक्तागण उपस्थित थे। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी आफताब आलम ने अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय प्रांगण में झंडोतोलन किया।

वही भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, अशोक सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, जिला मंत्री सह नगर पार्षद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि भरत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह, अनिल मालाकार, कोषाध्यक्ष विशाल वैभव टैगोर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, पूर्व जिला मंत्री विजय निराला, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, बिजेन्द्र सिंह उर्फ भोला सिंह, युवा मोर्चा दीपक सिंह, मनोज सिंह, विशु सिंह, राहुल कुमार, मुन्ना सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

मदनपुर प्रखंड में गणतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और कार्यालयों पर कोविड19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी ने ध्वज तिरंगा फहराया। आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, प्रियंका स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बीडीओ कुमुद रंजन,प्रखंड संसाधन केन्द्र में बीईओ ललन प्रसाद सिंह,व्यापार मंडल में पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ मंजु कुमारी, मनरेगा कार्यालय में पीओ कुमारी सरस्वती, पैक्स में पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह,मदनपुर थाना में थाना अध्यक्ष संजय कुमार, सलैया थाना में थानाध्यक्ष अजय शंकर, मदनपुर पीएचसी में प्रभारी डॉक्टर यतीन्द्र कुमार, अनुग्रह हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमलता कुमारी, जय प्रभा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार मिश्रा, उमंगेश्वरी गैस एजेंसी में अधिवक्ता रविन्द्र कुमार सिन्हा, मदनपुर महाविद्यालय मदनपुर में प्रिसिंपल बालिकराज सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय में हेडमास्टर सह डीडीओ रंजित सिंह और कन्या मध्य विद्यालय सह कस्तुरबा विद्यालय में हेडमास्टर अमलेश कुमार केशरी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा मदनपुर में प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खिरियावां में प्रबंधक रौशन कुमार, नीमा आंजन पंचायत में मुखिया सुशीला देवी, चेई नवादा पंचायत में मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, पिपरौरा पंचायत में मुखिया धनंजय कुमार यादव, घटराईन पंचायत में मुखिया संजय कुमार, महुआवां पंचायत में मुखिया अनुज भुईयां, उतरी उमगा पंचायत में मुखिया विवेक कुमार, बेरी पंचायत में मुखिया रीना देवी, मदनपुर पंचायत में मुखिया सोनु कुमार उर्फ हामिद ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

गोह प्रखंड में सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में धूमधाम से झंडोतोलन किया गया। दधपी पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष सतीश शर्मा ने झंडोतोलन कर झंडे की सलामी दी। इस दौरान रंजय सिंह, संजीत सिंह ,भुवन साव,भूषण सिंह, संजय प्रसाद, बृजेश पासवान,रामप्रवेश साव मौजूद रहे। इधर फाग गांव स्थित अक्षरांचल निकेतन में डायरेक्टर रामकुमार वर्मा ने झंडोतोलन कर झंडे की सलामी दी। वही गोह पंचायत में मुखिया सुषमा देवी व उनके पति राजू कुमार वर्मा ने झंडोतोलन किया। इधर बर्मा खुर्द पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ लड्डू ने झंडोत्तोलन कर झंडे की सलामी दी। पशु चिकित्सालय गोह परिसर में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। गोह स्थित कर्पूरी पार्क में जदयू नेता सह चिकित्सक डॉ. आरयू कुमार ने झंडोतोलन किया। उधर उपहारा पंचायत भवन पर मुखिया चंद्र भूषण कुमार उर्फ गुड्डू ने झंडोत्तोलन कर सलामी दी। बनतारा पंचायत भवन पर मुखिया मृत्युंजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। तेयाप पंचायत सरकार भवन पर मुखिया सम्पतिया कुंवर व उनके पुत्र जय संकर पासवान ने झंडोतोलन किया। तेयाप सरपंच ने ग्राम कचहरी में बसंती देवी व उनके पति राम केवल राम ने झंडोतोलन किया। उपहारा पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष रौतम कुमार उर्फ बिपिन ने झंडोतोलन किया। इधर उपहारा थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। मध्य विद्यालय हथियारा में प्रधानाध्यापक दयानंद पासवान ने झंडोत्तोलन किया। वही प्राथमिक विद्यालय ओरानी में रेशम ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय नौरंगा में सहायक शिक्षक शशि रंजन कुमार ने झंडोत्तोलन ने अपनी भूमिका निभाई। गोह थाना में थानाध्यक्ष शमीम अहमद के साथ सीओ मुकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। तेयाप पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार ने अपने क्षेत्र में झंडोत्तोलन की। वही मध्य विद्यालय दरधा में प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद ने विद्यालय में झंडोत्तोलन कर झंडे की सलामी दी। भाजपा प्रखंड कार्यालय मैं मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। वही अपने क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य सतपाल कुमार उर्फ भोला यादव ने झंडोत्तोलन किया। बक्सर पंचायत के मुखिया अशोक बिंद ने झंडोत्तोलन कर मिठाईयां बाटी, अपने वार्ड में वार्ड सदस्य चिराग कुमार ने झंडोत्तोलन किया। माध्यमिक विद्यालय हमिदनगर में उमेश चैधरी ने झंडोत्तोलन किया। वही पैक्स गोदाम बनतारा में मंजू देवी व उनके पति संतोष कुमार मेहता ने झंडोत्तोलन की। रामचरण यादव कॉलेज में प्राचार्य के साथ प्रोफेसर धनंजय प्रसाद ने झंडोत्तोलन की। वही अपने क्षेत्र में तकनीकी सहायक प्रेम रंजन कुमार ने झंडोत्तोलन कर सलामी दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सह अंचल मंत्री सुरेश प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन कर झंडे की सलामी दी।

रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में 73 वें गणतंत्र दिवस पर झंडातोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख गीता सिंह, रफीगंज थाना मे थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव, कासमा थाना मे थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, पौथू थाना में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, रफीगंज स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा पदाधिकारी पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष गायत्री कुमारी, व्यापार मंडल में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, कोपरेटिव में अध्यक्ष अनील गौतम, नगर पंचायत के बाबूगंज स्थिति महादलित टोला में जतुन चैधरी एवं संजय अम्बेडकर, डाॅ. विजय सिह महाविद्यालय में प्राचार्य ओमप्रकाश सिह, आरबीआर उच्च विद्यालय में प्रभारी अरुण कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य प्रमोद मिश्र, कासमा द्रौपदी देवी उच्च विद्यालय में प्राचार्य स्नेहलता, पौथू पंचायत भवन में मुखिया डिंपल कुमारी, इटार पंचायत में मुखिया विमला देवी, पोगर पंचायत भवन में मुखिया शंकर दयाल यादव, कोटवारा पंचायत भवन में मुखिया बिन्देश्वर यादव, लट्टा पंचायत में मुखिया अकंचन देवी, गोरडीहा पंचायत भवन में मुखिया विजय कुमार सिंह, सिहुली पंचायत भवन में मुखिया युसूफ अली खान, चरकावां पंचायत भवन में मुखिया सेराज अंसारी, चैबड़ा पंचायत भवन में मुखिया संजय कुमार, दूगूल पंचायत भवन में मुखिया नरेंद्र मिश्रा, अरथूआ पंचायत में मुखिया विदाई देवी, ढोसिला पंचायत में गुड़िया देवी, भदवा पंचायत में मुखिया उर्मिला देवी, बलार पंचायत अरूण कुमार, चेऊं पचायत में मुखिया नुसरत जहां, केराप पंचायत में मुखिया कलावती देवी, भदुकी कला पंचायत भवन में उप मुखिया ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू, भदूकी कला पंचायत के विशम्भरपुर में मुखिया, कलावती देवी, कजपा पंचायत में मुखिया ममता कुमारी, बौंर पंचायत भवन में मुखिया मिठू जी, लोहरा पंचायत मे मुखिया तरनूम सेहर, बघौरा पंचायत में मुखिया गुड़िया देवी, चरकावां पैक्स भवन में अध्यक्ष विनय यादव, ढोसिला पैक्स भवन में सच्चिदानंद सिह, इटार पैक्स में पूर्व जिला कापरेटिव अध्यक्ष सह अध्यक्ष संजय यादव, लट्टा पैक्स भवन में अध्यक्ष राजेश उर्फ झुनूक शर्मा, पौथू में पैक्स में अध्यक्ष शंभू भारती, केराप पैक्स भवन बसंत यादव, बलिगांव कचहरी मे विसुनदेव पासवान, भदवा कचहरी में कपिलदेव राम, कोटवारा कचहरी में सरपंच सुजीत कुमार सिंह, दूगूल कचहरी में सरपंच विनय सिंह, भाजपा कार्यालय में सुबोध कुमार सिह, जदयू कार्यालय में सुनील वर्मा, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, राजद कारयालय में प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, सपा कार्यालय में डाॅ. तूलसी यादव, बिहार लोक निर्माण दल कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विनोद चैहान आदि ने झंडातोलन किया।