पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकसभा

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज बस स्टैंड में भाजपा, विहिप एवं हिंदू जागरण मंच के बैनर तले शोकसभा आयोजित कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजली दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण और धर्म सत्ता की स्थापना के लिए सत्ता का त्याग किया था। राम मंदिर निर्माण को कार्यारंभ तक पहुंचाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के विनय कुमार सिंह, राजू गुप्ता, हरेंद्र सिंह, शिवनारायण साव, अशोक प्रसाद, कासमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप चैरसिया, भाजपा नेता बबलू कुमार सिंह, नवीन शर्मा, लूटन सिंह, धनराज विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, शिवपूजन पासवान, उपेंद्र पासवान, राम कुमार सिंह, निरंजन कुमार, रिशु सिंह, चंदेश्वर भगत एवं अरुणजय चैरसिया आदि मौजूद रहे।