कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर के जय मां कॉलोनी स्थित राज कंपलेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव ने की जबकि संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार शर्मा ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कल्याण सिंह की जीवनी पर चर्चा करते हुए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह भारतीय ऐसे राजनीतिज्ञ थे जिनका नाम राजनीतिक गलियारों में जन-कल्याण के लिए जाना जाता रहा है। वे दो बार उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस होने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ही थे जिन्होंने सरकार गिर जाना मुनासिब समझा किन्तु हिंदुओं पर गोली नही चलने दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, सुनील शर्मा विनोद कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह, नबीनगर नगर अध्यक्ष मुकेश साहू, अनिल सिंह, विनोद शर्मा, रोशन कुमार, जदयू नेता अमर उजाला, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रकाश सोलंकी, मुन्ना कुमार, श्रीनिवास सिंह, मदन राय, कुश कुमार, देवीदयाल पासवान आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।