गरीबों को न्याय दिलाने वाले सच्चे अधिवक्ता थे त्रिभुवन बाबू : पुरुषोत्तम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद विधि संघ के अध्यक्ष व 1995 में औरंगाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाकपा नेता त्रिभुवन सिंह के निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिभुवन बाबू न्याय पसंद सच्चे व्यक्ति थे। वे गरीबों का केस निःशुल्क देखते थे। गरीबो के लिए हमेशा आवाज उठाते रहते थे। उन्होंने कहा कि त्रिभुवन बाबू को सभी लोग सम्मान करते थे।

उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, बृजेंद्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, सुनील सिंह, विजय प्रसाद निराला, वीरेंद्र कुमार सिंह, मधेश्वर चंद्रवंशी, टुना गुप्ता, रामशरण प्रसाद, सुनील शर्मा, अनिल गुप्ता, प्रो. आशा कुमारी, सुशील कुमार, अविनाश पांडे, अरविंद सिंह, जय किशोर मिश्र, रघुनाथ राम, लालेंद्र शर्मा, अरुण सिंह ने भी शोक जताया है।