भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को कराया गया दायित्व बोध

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के देव के एक इंटर काॅलेज में चल रहे जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के सत्र का उद्घाटन पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री(बिहार-झारखंड) नागेन्द्र भाई ने किया। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री मुकेश सिंह ने किया।

संगठन महामंत्री ने पहले सत्र में बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा के कार्यकर्ताओं को दायित्व का बोध कराया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता ने व्यक्तित्व विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री राजकुमार सिंह ने की। अगले सत्र में बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसुरत राय ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामथ्र्य विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा ने की। अगले सत्र में बिहार सरकार के युवा, संस्कृति एवं खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने आत्मनिर्भर भारत पर विशेष रूप से चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता जिला मंत्री तीर्थ नारायण वैश्य की। अगले सत्र में विधान पार्षद प्रमोद चन्द्रवंशी ने भारत की मुख्य विचारधारा-हमारी विचारधारा पर चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने की।

अगले सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह ने मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग के बारे में बेहद ही बारीकी से हर बिन्दु पर चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह ने की। अगले सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह ने हमारा विचार परिवार पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता उज्ज्वल सिंह ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, जिला मंत्री आलोक सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, मनोज प्रमार, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, अनिता सिंह, विकेश सिंह, गुड़िया सिंह, संजीता गुप्ता, इन्दु देवी, सरस्वती देवी, सुमन अग्रवाल, स्वीटी गुप्ता, राजीव कुमार विद्यार्थी, शिवनारायण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन सिंह, कौशलेंद्र कुमार, स्नेही कुमार, जिला संगठन के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिले से प्रदेश के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं प्रदेश के सह संयोजक शामिल हुए।