पंचायत चुनाव की तैयारी को ले डीएम ने की कोषांगों के तैयारियों की समीक्षा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने पंचायत आम निर्वाचन-2021 के मद्देनजर सभी जिला स्तरीय कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में पंचायत चुनाव हेतु सभी कोषांगों के तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार, अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, निदेशक डीआरडीए बालमुकुंद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता फतेह फैयाज, वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर अविनाश कुमार सिंह, सभी जिलास्तरीय कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।