दाउदनगर में शान से फहरा तिरंगा     

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। आजादी के अमृत महोत्सव 76वें स्वतंत्रता दिवस पर दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में शान से तिरंगा लहराया। इस दौरान सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहन किया गया।

दाउदनगर की एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने अनुमंडल कार्यालय में तिरंगा फहराया। वही रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय, भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, आरएसबीपी फ्यूल्स पेट्रोल पंप, यूबी मार्ट। यूबी महिंद्रा एजेंसी एवं प्रकाश पेट्रोल पम्प, जिनोरिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक एवं लोजपा(रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने ध्वजारोहण कर के राष्ट्र के गौरव हमारे तिरंगे को सलामी दी।

इसके अलावा दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी के आवास, डाइट तरार, निबंधन कार्यालय, अग्निशमन कार्यालय, नगर परिषद, दाउदनगर एवं पासवान चौक पर आयोजित किए गए ध्वजारोहण कार्यक्रम में डॉ. चंद्रा शामिल हुए। साथ हीं डीएन पब्लिक स्कूल, केरा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, नवरत्न चक में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्घाटन डॉ. प्रकाश चंद्रा ने किया। अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया।