टंडवा में कार्तिक पूर्णिमा पर 19 नवंबर से मनेगा तीन दिवसीय पुनपुन महोत्सव, तैयारी तेज

नबीनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नबीनगर प्रखंड के टंडवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में पुनपुन महोत्सव-2021 के आयोजन को लेकर रविवार को आयोजन समिति की एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता पुनपुन महोत्सव आयोजन समिति के उप संयोजक जिला पार्षद हरिराम ने की जबकि संचालन उपाध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी एवं शिवशंकर प्रसाद ने किया। बैठक में 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन से दोया तीन दिवसीय पुनपुन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अगली बैठक की तारीख 28 अक्टूबर तय करते हुए इस दिन नई कमिटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष अभय वैद्य, पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार राज, पैक्स अध्यक्ष अश्विनी कुमार सौरभ, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद, आजीवन सदस्य सत्यनारायण सिंह उर्फ साधु, राहुल तिवारी, यमुना प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, अशोक मेहता, राजकुमार पांडेय, राहुल कुमार तिवारी, उमेश प्रसाद, रामप्रवेश सिंह, शंकर प्रसाद, राजकुमार रजक, सुदेश्वर राम, रमजान अली, टंडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार, आलोक कुमार सोनी, राधेश्याम सोनी, विजय कुमार सिंह, देवानंद चैधरी, अनिल पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी एवं कमलेश प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।