औरंगाबाद में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक 30 जुलाई से

  • 31 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे विधिवत उद्घाटन, 1 अगस्त को समापन में भाग लेंगे डिप्टी सीएम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के बिजौली स्थित एक रिसाॅर्ट में आगामी 30 जुलाई से भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मोर्चा के बिहार के सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यगण भाग लेंगे। बैठक के प्रथम दिन 30 जुलाई को प्रदेश की सभी जिला कमिटियों द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में भाजयुमो की गतिविधियों को प्रस्तुत किया जाएगा। अगले दिन 31 जुलाई को उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन सत्र में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और नित्यानंद राय वर्चुअल रुप से शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र के बाद दूसरे दिन की बैठक में नई षिक्षा नीति एवं कुशल युवा कुशल भारत आदि विषयों पर चर्चा होगी। बैठक के तीसरे और अंतिम दिन 1 अगस्त को युवा नेतृत्व विकास, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भर भारत, आइटी एवं सोशल मीडिया आदि विषयों पर चर्चा होगी। तीसरे और अंतिम दिन समापन सत्र को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष सिन्हा, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, जिला महामंत्री चंदन कुमार, भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह आदि मौजूद रहे।