394.7 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के रामाबांध के पास एक जायलो कार पर झारखंड निर्मित 394.7 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है।

साथ ही शराब पीने के जुर्म में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने दी।