औरंगाबाद के तीन एडीजे बने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पटना हाईकोर्ट ने औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के तीन एडीजे को परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया है।

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि एडीजे ओमप्रकाश सिंह को परिवार न्यायालय जमुई, एडीजे निखिलेश कुमार त्रिपाठी को परिवार न्यायालय मधुबनी का प्रधान न्यायाधीश बनाया है।

साथ ही एडीजे अशोक राज को भी परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया है। वें स्थान निश्चित होने तक अपने पूर्व योगदान स्थान योगदान करते रहेंगे।