बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, तीसरा परिणाम गोठौली से, सुषमा देवी मुखिया बनी, निवर्तमान रिंकू देवी हारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का तीसरा परिणाम गोठौली पंचायत से आया है।

यहां से सुषमा देवी मुखिया निर्वाचित हुए है। सुषमा ने 3166 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया रिंकू देवी को को एक हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। निवर्तमान मुखिया 2632 मत मिले है।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)