मधुबनी में चोरों ने घर में घुसकर नकद व जेवरात समेत 6 लाख से अधिक की चोरी, कनाडा में रहते हैं घर वाले

  • घटना के बाद पुलिस पहुंची, स्वंदाश्ते का कुत्ता भी आया, कुछ पता नहीं चला
  • स्थानीय लोगो में पुलिस के प्रति आक्रोश

मधुबनी(गोपाल कुमार)। कनाडा में रेस्टोरेंट चला रहे बिंदेश्वर मंडल के ललमनियां ओपी क्षेत्र के संतनगर स्थित घर पर शनिवार रात चोर घुसे और आराम से 3 लाख 60 हजार नकद समेत 6 लाख से अधिक की चोरी कर निकल गए। चोरों के निकल जाने के काफी देर बाद घर के लोगो को चोरी की वारदात का पता चला। बिंदेश्वर मंडल के पिता गृहस्वामी मुसाय मंडल के अनुसार गर्मी के वजह से सारे लोग बरामदे पर सोए हुए थे।

अनुमानत: 6–7 की संख्या में आए चोरों ने नींद में बेखबर उनकी पुत्री मधु देवी के तकिए के नीचे से चाभियों के गुच्छे और मोबाइल ले लिए। हॉल का ताला खोल कर सभी अंदर प्रवेश कर गए। दोनो तरफ के चार कमरों के ताले खोल चाभियों से चार स्टील आलमारिया खोली और अंदर रखे कपड़े व अन्य सामान बिखरा दिए चोरों ने दो ट्रंको, चार बक्शो व दो अटैचियो को जैसे तैसे खोल अंदर रखी सारी चीजे बिखेर दी। थोड़ी दूर पर गणेश पूजा का उत्सव हो रहा था। लाउड स्पीकर की शोर में तोड़ फोड़ की आवाज गुम हो गई थी। चोरों को जिन जीचो की दरकार थी वे उन्हें नही मिल रही थी। लिहाजा उन्होंने हॉल के अंदर की स्टील आलमारी को खोलने की कोशिश की। उसका ताला नही खुला।

चोर आलमारी को उठा कर आंगन होते हुए पिछुआरे के गेट तक ले आए। चहारदिवारी को थोड़े हिस्से को तोड़ घर के परिसर से आलमारी को बाहर निकाला। उसका लॉक तोड़ अंदर रखे 3 लाख 60 हजार रुपए नकद एवं सोना चांदी के जेवरात उसमे से निकाल कर चोर आराम से चले गए। बरामदे पर सोई मधु देवी जब बाथरूम की ओर निकली तो उन्हे पता चला की घर में चोरी हो गई हैऔर सारे सामान बिखरे हुए है। खबर पाकर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ललमनियां ओपी अध्यक्ष गुलाम सरवर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, घर के लोगो से पुछ ताछ की और गांव वालो से भी जानकारी ली।

उन्हे जब कोई सुराग नहीं मिला तो जयनगर से एसएसबी का स्वंदास्ते का खोजी कुत्ता मंगाया गया। कुत्ते से भी कुछ मदद नही मिली। पीड़ित परिवार के मुखिया मुसाय मंडल के आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया। संतनगर में हुई चोरी की यह वारदात कोई अकेली घटना नही है। अभी तक चोरी की किसी घटना का उद्भेदन पुलिस द्वारा नही किया गया है।

थाना क्षेत्र के ललमनियां समेत अन्य गांवों में इसी प्रकार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। मामले दर्ज होते है। और इसके बाद कुछ नही होता है। पुलिस द्वारा न तो रात्रि गश्ती की समुचित व्यवस्था है और न घटना के बाद मुस्तैदी से जांच परताल होती है। सब कुछ भगवान भरोसे है। ग्रामीणों में चोरी की इस घटना को लेकर आक्रोश है।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)