बिहार में दो तरह का हो गया मौसम, 29 अप्रैल को सबसे गर्म रहा औरंगाबाद, अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार में दो तरह का मौसम हो गया है। कहीं लू का, तो कहीं वज्रपात का खतरा है। मौसम विभाग को भी दोहरा अलर्ट जारी करना पड़ रहा है। बिहार के कुछ जिलों में लोग प्रचंड गर्मी से परेशान हो रहे है तो आधे से अधिक में बारिश और वज्रपात से खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लू और वज्रपात से जान को खतरा बताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।


पूर्वी हवा के कारण लू की मार-

कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चाौबे ने बताया कि अभी भी पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह पूरे राज्य में जारी है। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उप हिमालय पश्चिम बंगाल की ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार से होकर गुजर रही है। इस मौसमी कारकों के प्रभाव से बिहार के आधे हिस्से में प्रचंड गर्मी तो आधे में बारिश का संयोग बन रहा है। शनिवार और रविवार को दक्षिणी भागों के औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, गया, नवादा, बांका और जमुई जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की पूरी संभावना है।


दक्षिण पश्चिम भागो में लू की मार, उत्तर में बारिश-

बिहार के दक्षिणी भागों में सतह से 1.5 किलो मीटर ऊंचाई पर गर्म पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है। इसलिए औरंगाबाद में अगले 48 घंटे में लू की संभावना बनी है। इसलिए नागरिकों को लू से बचाव को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। आगामी पांच दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट होगा। 1, 2, 3, 4, 5, मई को अधिकतम तापमान 43.5, 41.5, 39.5, 40.5, 39 और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। अगले तीन दिन तक आसमान में हल्के से आंशिक बादल छाए रहने की सम्भावना है। शनिवार की दोपहर में झारखंड के हरिहरगंज एवं औरंगाबाद के दक्षिणी भाग में तरफ रेखा बनने से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबूंदी बारिश हुई। इस दौरान बारिश होने की संभावना नही है फिर भी सचेत रहने की जरूरत है। जिन किसान भाइयों के गेंहू की फसल थ्रेसिंग के बाद बाहर है, वे अनाज का सुरक्षित जगह पर भंडारण करें।