कार्यकर्ताओं ने मनाया युवा लोजपा(राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। युवा लोजपा(राष्ट्रीय) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव का जन्मदिन दाउदनगर में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। गया।

कार्यकर्ताओं ने श्री यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर छात्रों के बीच में काॅपी, कलम एवं किताब भी बांटा गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपेन्द्र यादव हमेशा युवाओ के भविष्य के बारे में सोचते है।

उन्होंने कोरोना काल मे भी गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के बीच खुब मदद की है, जो काबिल ए तारीफ है। कार्यक्रम में मोहन सिंह यादव, आलोक यादव, संतोष यादव, दिनेश शर्मा, सुधीर यादव, बिट्टू यादव, गोविंद यादव, रवि यादव, विवेक कुमार एवं सत्येंद्र चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।