अचानक से लापता हो गई कार्यपालक सहायक की बीबी, मां ने दामाद पर लगाया हत्या कर शव को गायब करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना के रामनगर निवासी रविश कुमार भारती की एक बच्चें की मां कार्यपालक सहायक बीबी दो दिनों से शहर से लापता है।

विवाहिता के मायकेवालो का आरोप है कि रिंकी का पति रविश दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करता था। मामला महिला थाना में भी गया था। बीच बचाव से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद लड़की ससुराल वापस गई थी। कुछ दिन तक स्थिति ठीक ठाक रही लेकिन फिर प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। अभी 28 फरवरी को भी रविश ने रिंकी को बेरहमी से पीटा था। इसके बाद से ही वह लापता है। रिंकी की मां सूरजमणि देवी ने रोते हुए कहा कि दामाद ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है।

वह बराबर मारपीट करता था और कहता था कि दहेज नही दिलाओगी तो मर्डर कर दूंगा। रिंकी के भाई जसोइयां निवासी संजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में रिंकी की शादी करमा रोड रामनगर नहर पर निवासी अरूण कुमार के पुत्र रविश के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीच में उन्होने औरंगाबाद महिला थाना में भी शिकायत की थी। शिकायत के बाद दोनो पक्ष में समझौता हुआ था।

समझौते के बाद कुछ दिन तक तो रविश ने बहन को ठीक से रखा लेकिन बाद में दहेज की मांग को लेकर फिर से प्रताड़ित करने लगा। 28 फरवरी को भी उनकी बहन को पीटा गया। इसके बाद ही रविश ने उन्हे सूचना दिया कि रिंकी गायब है। इस सूचना के बाद काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नही चला। इसके बाद ही उन्होने रिंकी की ह्त्या किये जाने की आशंका जताते हुए मामले की प्राथमिकी औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना में दर्ज कराई है। भाई ने दावे के साथ कहा कि रविश ने ही उसकी बहन की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।