वेब पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड करने में हो रही परेशानी की शिक्षको ने दी डीईओ को जानकारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की औरंगाबाद जिला इकाई ने पंचायती राज व नगर निकाय के शिक्षकों को वेब पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड करने में आ रही समस्या पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना का ध्यान आकृष्ट कराया है।

संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को ज्ञापन दिया है। संघ के जिला मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि कई कठिनाइयों की वजह से प्रमाण पत्र अपलोड नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत करने के क्रम में सबसे पहले नियुक्ति तिथि डालनी है लेकिन नियुक्ति तिथि डालने पर ईपीएफ नॉट फाउंड लिख देता है जिससे आगे का प्रोसेस बंद हो जाता है। शिक्षकों के प्रकार में पंचायत और प्रखंड अंकित है लेकिन नगर शिक्षक का ऑप्शन नहीं है। शिक्षकों को मेधा क्रमांक लिखना जो कि शिक्षको पास नहीं होता है। मेधा क्रमांक नियोजन इकाई के पास होता है। वेब पोर्टल पर किसी प्रकार की त्रुटि सुधार का विकल्प भी नहीं है।

कहा कि इन समस्याओं का समाधान जल्द निकाला जाए ताकि शिक्षक निर्धारित समय पर प्रमाण पत्र अपलोड कर सके। कहा कि निगरानी जांच के लिए जिले के नियोजित शिक्षकों को अपना प्रमाण पत्र अन्य सभी जानकारियों को वेब पोर्टल पर 20 जुलाई तक अपलोड करना है लेकिन तकनीकी परेशानी के कारण शिक्षक जानकारी अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। वेब पोर्टल पर कई जगहों पर परेशानी हो रही है। अगर किसी अभ्यर्थी को अपना नाम या अन्य जानकारी में सुधार करनी है तो वह नहीं हो पा रहा है और आगे का प्रोसेस बंद हो जा रहा है।