शिक्षकों व मुखिया ने लगवाया कोरोना का टीका

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा रेफरल अस्पताल में हो रहे कोविड-19 टीकाकरण के दौरान शुक्रवार को औरंगाबाद जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष सुमित्रानंदन पंत, सेवानिवृत हेडमास्टर राजेन्द्र सिंह, मुखिया संतोष शर्मा, शिव प्रसाद सिंह रिटायर्ड फौजी बिंदेश्वर सिंह, अरूण प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने कोरोनावैक्सीन लगवाया।

टीेका लेने के बाद शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष एवं बिहार पेंशनर समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण एक खतरनाक बीमारी है। इससे बचाव के लिए काविड-19 का वैक्सीन अवश्य लगवाएं और सुरक्षित रहें। उन्होने आमलोगों से जीवन सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की।