भगवान की कथा जगत का कल्याण करने वाला : दिलीप जी महाराज

गया(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भगवान की कथा जगत का कल्याण करने वाला होता है। कथा सुनने से लोगों को ज्ञान की प्राप्ति होती है। उक्त बातें गया शहर के लख्खीबाग, मानपुर में चल रहे आठ दिवसीय दिव्य श्री राम कथा के चौथे दिन श्रीधाम वृंदावन से आये संत आचार्य श्री दिलीप जी महाराज कलहंस ने कही।

गया में प्रवचन करते दिलीप जी महाराज कलहंस

उन्होंने कहा कि भगवान का कथा सुनने से मनुष्य का भी कल्याण होता है। ‘जग मंगल गुन ग्राम राम के। दानि मुक्ति धन धरम धाम के। दिलीप जी महाराज ने कहा कि भगवान शंकर के साथ सति माता की ऋषि अगस्त्य जी के पास कथा सुनने गईं, पर भोले बाबा ने सुना और सति माता को शंका हो गई कि हम इतने बड़े और छोटे से कथा सुने, अंत में माता का भरम बढ़ता गया और राम जी की परीक्षा लिया।

उन्होंने कहा कि भगवान परीक्षा का विषय नहीं प्रतीक्षा का विषय है। अंत में सति माता का पिता के ही हवन कुंड में शरीर का अंत करना पड़ा। महाराज ने कहा कि जिन लोगों ने भगवान का परीक्षा लिया उनका जीवन मंगलमय नहीं हो सका। दिव्य राम कथा के श्रवण को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। कथा के अंत में संगीतमय आरती से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। यह कथा 8 नवम्बर तक चलेगा।