महागठबंधन के बंद का नहीं दिखा कोई असर: पुरुषोत्तम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने महागठबंधन के बिहार बंद को पूरी तरह से असफल बताया है।

उन्होंने कहा कि बंद को आम जनों का समर्थन नहीं मिला। नेता सिर्फ मीडिया में फोटो खिंचवाने तक ही सड़कों पर दिखें। बंद से किसान, मजदूर, छात्र नवजवान आदि दूर रहें। दुकाने खुली रही और आम जनों का आना-जाना जारी रहा। राजद के कार्यों से जनता वाकिफ है। ये सड़को पर गुंडागर्दी करते हैं।

राजद अपने पुराने कार्यकाल की याद दिला रहा है। लालू-राबड़ी के कार्यकाल में जिस डर के माहौल में जनता ने 15 साल गुजारा है, उसी डर और वही दिन लाने को तेजस्वी व तेजप्रताप व्याकुल दिख रहे हैं। वें प्रदर्शनों के माध्यम से जनता में वही डर लाना चाहते हैं लेकिन एनडीए के कानून के राज में जनता बेखौफ है। तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार बंद असफल रहा। बंदी की भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, सुनील सिंह, विनोद शर्मा, सुशील कुमार, टूना गुप्ता आदि ने निंदा की है।