तेज रफ्तार बाइकिंग में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, दो किशोरों की हालत गंभीर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में चांदपुर और केशव मोड़ के बीच सोमवार को दोपहर बाद एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक की बेहतर इलाज के लिए रेफर किये जाने के बाद रास्ते में ही मौत हो गयी।

वही दो अन्य घायल किशोरों का देव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। दोनो की हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है। मृतक की पहचान औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी रविन्द्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। वही घायल किशोरों में पिपरडीह निवासी मनोज सिंह का 12 वर्षीय पुत्र विपुल तथा धर्मेंद्र सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार शामिल है। दोनों का इलाज़ देव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से देव चैती छ्ठ मेला घुमने बाइक से जा जा रहे थे। बाइक को अंकित चला रहा था। जैसे ही तेज रफ्तार में वें चांदपुर और केशव मोड़ के बीच पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क के खड्ड में पलट गई। हादसे में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकित की हालत नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। वही घायल दोनों किशोर देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाजरत है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस सड़क हादसे में पिपरडीह निवासी मनोज सिंह के घर का चिराग बुझ गया। अंकित उनका इकलौता पुत्र था। अंकित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिपरडीह गांव में मातम पसरा है।