सांसद ने किया भाजपा महिला मोर्चा की टीम को यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह और भाजपा के जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह के नेतृत्व में आईटी सोशल मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह, प्रवक्ता सुमन अग्रवाल एवं महामंत्री उषा सिंह को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में प्रचार करने के लिए रवाना किया।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज, देश में सबसे अधिक महिला राज्यपाल मोदी के कार्यकाल में बनाई गई। वित्त मंत्रालय भारत की एक महिला के हाथों में है जो पिछले कार्यकाल में देश की रक्षा मंत्री भी थी। विदेश मंत्री के रूप में स्व. सुषमा स्वराज रही एवं सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर बनकर देश को नेतृव किया।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा की लगभग 10 लाख कार्यकर्ता है, जो गर्व की बात है। सभी महिलाएं 10-10 घरों में जाएंगी और भाजपा को मजबुत करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं।