छुट्टी पर घर आये दारोगा की ठंड लगने से मौत, परिवार में मातम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आए झारखंड के एक दारोगा की ठंड लगने से रविवार को मौत हो गई।

मृतक उपेंद्र शर्मा(55वर्ष)ओबरा प्रखंड के करसांव गांव के निवासी थे। वे झारखंड के चाईबासा जिले में जामताड़ा थाना में पदस्थापित थे। बताया जाता है कि दारोगा पिछले माह 28 जनवरी को छुट्टी पर घर आए थे। घर आने के बाद वे तीर्थाटन पर प्रयागराज गये थे। तीर्थाटन से घर वापस आने पर उन्हे ठंड लग गई।

ठंड लगने पर परिजनों ने उन्हे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। दारोगा की मौत के बाद परिवार में मातम है। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।