खैराबिंद पंचायत के मुखिया ने किया वोट बहिष्कार, एमएलसी चुनाव में नही डाला वोट

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मुखिया संघ के अध्यक्ष और औरंगाबाद के खैराबिंद पंचाायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह ने स्थानीय प्राधिकार एमएलसी चुनाव में वोट का बहिष्कार किया।

मुखिया सोमवार को वोट डालने औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय नही आए। इस बीच उन्होने मीडिया से बात कर वोट बहिष्कार के कारणों का खुलासा किया। कहा कि वें भाजपा के कट्टर भगवा भक्त है। इस नाते भाजपा के एमएलसी उम्मीदवार की जीत के लिए उन्हे काम करना चाहिए था लेकिन उन्हे भ्रष्टाचार पसंद नही है। वे मानते है कि भाजपा उम्मीदवार नेक और सच्चें इंसान है। वे 20 साल से औरंगाबाद के प्रत्यक्ष व परोक्ष प्रखंड प्रमुख है।

इतनी लंबी अवधि के प्रमुख के कार्यकाल में भी वें औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को नही मिटा सके। इसी कारण उन्होने उन्हे वोट नही देने का फैसला किया। चूंकि वे भाजपा के कार्यकर्ता होने के बावजूद अपनी पार्टी के कैंडिडेट को वोट नही कर रहे तो दूसरे को भी वोट नही देनेवाले थे। इसी कारण उन्होने वोट बहिष्कार किया। कहा कि इस कार्य के लिए उन्हे धमकी भी मिली है कि यदि भाजपा का उम्मीदवार हार गया तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएंगी। मैं ऐसी धमकियों की परवाह नही करता।