धुं धु कर जल गई दूल्हे राजा की कार, मची अफरा तफरी, जानिए फिर क्या हुआ

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में शहर से सटे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर बिजौली मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप से थोड़ी दूरी पर शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि अगलगी में कोई हताहत नही हुआ हैं। जानकारी के अनुसार कार औरंगाबाद से अम्बा की ओर जा रही थी। तभी अचानक आग लग गई।

कार से आग की लपटें निकलते देख उसपर सवार दुल्हा, चालक सहित अन्य लोग उतर कर भाग खड़े हुए। आग कैसे लगी, इसका पता नही चल सका हैं। बताया जाता है कि औरंगाबाद शहर के टिकरी मोहल्ले से एक बारात नबीनगर के मझिआंव गांव जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर बाहर निकली, चालक ने बोनेट से धुआं उठता देखा। चालक ने तुरंत गाड़ी को साइड कर दूल्हा को तेजी से बाहर निकाला।

चालक ने बोनेट खोलकर जैसे ही उसकी जानकारी लेनी चाही, कि धुआं उठा और गाड़ी में आग लग गई। चालक गाड़ी छोड़कर अलग हट गया। इसके बाद गाड़ी धू-धूकर जल उठी। इसके बाद चालक ने इसकी सूचना मालिक को दी। जानकारी मिलते ही गाड़ी मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को घटना से अवगत कराया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।